भागलपुर : शादी के महज 11 दिन बाद ही दुल्हन को दूल्हे ने छोड़ा

भागलपुर: बेटी के ससुराल समझौता को पहुंचे लड़की वाले तो लड़के के परिवार वालों ने मारकर किया घायल

भागलपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी ने

घायल को इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल जहां से बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया गया।

भागलपुर से अजीब मामला सामने आया है। जहा शादी के कुछ दिन बाद ही पति ने पत्नी को निकाल दिया है। मामले को लेकर नव विवाहिता ने बताया कि शादी के 11 दीन बाद ही मुझे छोड़ दिया। जबकी मेरे पिता ने मेरी शादी 25 लाख दहेज देकर जिरोमाईल नया टोला निवासी संतोष कुमार यादव से पुरे हिन्दू रिती रिवाज के साथ कराई थी।शादी के बाद लड़का जो मुंबई में रेलवे के ग्रुप डी में है। उसका किसी लड़की से अफेयर चल रहा है इसकी जानकारी होने पर जब मैंने विरोध किया तो लड़का का तेवर धीरे-धीरे बदलने लगा, इस दौरान लड़का के भाई व उसके परिवार वालों ने मेरा साथ दिया। पर अब उन्होंने भी मेरे ऊपर गलत इल्जाम लगाकर घर से निकाल दिया।

जिसको लेकर मैं और मेरे परिवार वाले महिला थाना से लेकर भागलपुर के वरीय पुलिस अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा चुकी हूं, कहीं से न्याय नहीं मिला वहीं इसी मामले को लेकर बुधवार की सुबह 11:00 बजे मामा व भाई परिजनों के साथ लड़के बालों के यहां समझौते की बात करने गए थे लेकिन लड़के बालों ने धारदार हथियार से प्रहार किया, जिससे दो लोग गंभीर घायल हो गए।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *