वोटिंग के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे MS धोनी, देखने के लिए लग गई भीड़

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ बुधवार को वोट करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे। माही को देखने के लिए मतदान केंद्र पर भारी भीड़ उमड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी और उनके पूरे परिवार ने हटिया विधानसभा के बूथ नंबर 380 पर दोपहर बाद वोट किया है। लोकतंत्र के महापर्व में महेंद्र सिंह धोनी ने भागीदारी सुनिश्चित कर आम जनता को भी संदेश दिया।

वोट देने पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी

इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता दिखी। महेंद्र सिंह धोनी झारखंड विधानसभा चुनाव के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। धोनी ने वोटिंग कर लोगों को ये संदेश दिया कि वो अपने अपने मताधिकार का जरूर प्रयोग करें। जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी बूथ पर पहुंचे तो वहां खड़े लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब नजर आए। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ को संभाला और मतदान के बाद महेंद्र सिंह धोनी वहां से निकले। उनके साथ उनके पिता पान सिंह धोनी, मां देवकी देवी और पत्नी साक्षी धोनी मौजूद रहे।

जानिए कितने वोटर तय करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरण में वोटिंग हुई। पहले चरण के लिए 43 सीटों पर बुधवार को मतदान हुआ। कुल 1.37 करोड़ मतदाता 683 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम पर लिख रहे हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 68.73 लाख और महिला मतदाताओं की संख्या 68.36 लाख है। थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 303 है। 18-19 साल के मतदाताओं की संख्या 6.51 लाख है। कई बड़ी हस्तियों, राजनीतिक दलों के नेताओं और विभिन्न सीटों पर प्रत्याशियों ने अपने-अपने बूथों पर सुबह-सुबह मतदान किया है।

पहले चरण के चुनाव के VIP कैंडिडेट्स

पहले चरण के चुनाव के जिन प्रमुख प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है, उनमें पूर्व सीएम चंपई सोरेन, झारखंड सरकार के छह मंत्रियों डॉ रामेश्वर उरांव, मिथिलेश ठाकुर, बन्ना गुप्ता, दीपक बिरुआ, बैद्यनाथ राम और रामदास सोरेन, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह, पूर्व मंत्री सरयू राय, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे पूर्व आईपीएस डॉ अजय कुमार, राज्यसभा की सांसद डॉ महुआ माजी और पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा शामिल हैं। इस चरण की सीटों में 20 अनुसूचित जनजाति और 6 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं, जबकि 17 सीटें सामान्य हैं।

  • Related Posts

    साहिबगंज (बरहरवा) में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: आपूर्ति पदाधिकारी 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

    झारखंड के साहिबगंज जिले के…

    Continue reading
    खाकी पर ‘रिश्वत’ का दाग! कोडरमा में दारोगा का खेल खत्म; थाना परिसर के क्वार्टर में ही ले रहा था घूस, ACB ने रंगेहाथ दबोचा

    HIGHLIGHTS: ​बड़ी कार्रवाई: चंदवारा थाना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *