भारत समर्थक माइक वॉल्टज होंगे अमेरिका के नए एनएसए

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज कर चुके डोनाल्ड ट्रंप अपनी टीम का गठन करने में जुट गए हैं। इस कड़ी में उन्होंने भारत समर्थक माइक वॉल्टज को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) का जिम्मा सौंपा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

माइक वॉल्टज अमेरिकी सीनेट में इंडिया कॉकस के प्रमुख हैं। इंडिया कॉकस मे कुल 40 सदस्य हैं। इसका गठन 2004 में किया गया था। यह सीनेट में सबसे बड़ा कॉकस है। इसका काम अमेरिका की नीतियों को भारत के पक्ष में प्रभावित करना होता है। माना जा रहा है कि माइक एनएसए की भूमिका में भारत के साथ रक्षा क्षेत्र में सहयोग को और ज्यादा मजबूत करने का काम कर सकते हैं। माइक ने पिछले वर्ष मोदी के अमेरिकी दौरे में कैपिटल हिल में उनके ऐतिहासिक भाषण की व्यवस्था कराने में अहम भूमिका निभाई थी। वह आर्मी नेशनल गार्ड के सेवानिवृत्त अधिकारी और पूर्व सैनिक रह चुके हैं।

  • ये भी पढ़े..

    ओमान में दिल का दौरा पड़ने से प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम में डूबा पूरा इलाका

    Share Add as a preferred…

    Instagram और Facebook अचानक हुए डाउन, दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स परेशान; Meta की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *