भागलपुर : यौन शोषण कर गर्भवती किया, अब शादी से इंकार

भागलपुर : नाथनगर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकित्ता गांव में मंगलवार सुबह एक घर के बाहर पांच माह की गर्भवती युवती ने जमकर हंगामा किया। युवती का कहना था बहनोई के घर वह कुछ माह पहले रहने आई थी जहां दीदी के देवर ने उसे शादी का झांसा देकर कई माह तक यौन शोषण किया।

जब वह गर्भवती हो गई तो वह शादी करने से इनकार कर रहा है। भीमकित्ता में सुबह के समय जब हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा था तभी किसी ने 112 नंबर डायल पुलिस को मामले की जानकारी देकर मौके पर बुलाया। इसके बाद लड़की थाने पहुंची और पूरी आपबीती पुलिस को बतायी। लड़की की माने तो युवक जिसके साथ वो प्यार करती है, उसने उसे गर्भपात कराने की धमकी दी है। मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि युवती द्वारा अबतक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    डीआरसीसी बरारी में कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन, 227 युवाओं का रोजगार के लिए चयन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *