झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 43 सीटों पर मतदान शुरू

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 43 सीटों पर आज बुधवार सुबह मतदान शुरू हो गया।बुधवार की सुबह 7:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। मॉक पोल के बाद सभी बूथ पर ईवीएम में वोट डाला जा रहा है। सभी जगह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तौर पर चुनाव संपन्न कराने का निर्देश कर्मचारियों को दिया गया है। साथ ही मतदाताओं से पहले मतदान फिर जलपान करने का आग्रह किया गया है।

कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

गौरतलब हो, पहले चरण के मतदान में चंपई सोरेन, बन्ना गुप्ता, सरयू राय, चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन, रामदास सोरेन, पूर्णिमा दास, डॉ. अजय कुमार और मंगल कालिंदी जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर है।

प्रथण चरण में इन सीटों पर हो रहा मतदान

प्रथण चरण में कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा सीट शामिल हैं।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में TMC के 20 बागी सांसदों को नहीं मिली अलग दल की मान्यता, सदन में अलग बैठने की मांग भी खारिज

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *