आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम नहीं जाएगी पाकिस्तान

लाहौर, एजेंसी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पुष्टि की है कि भारत ने अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने की अपनी अनिच्छा के बारे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को सूचित कर दिया है।

ई-मेल मिला

पीसीबी ने रविवार को बयान में कहा, पीसीबी को आईसीसी से ई-मेल मिला है जिसमें कहा गया है कि बीसीसीआई ने उन्हें सूचित किया है कि उनकी टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी। पीसीबी ने उस मेल को परामर्श और मार्गदर्शन के लिए पाकिस्तान सरकार को भेज दिया है। पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शुक्रवार को कहा था कि पाकिस्तान अपनी नीति का खुलासा तभी करेगा जब उन्हें आईसीसी से कुछ लिखित में मिलेगा।

‘हाइब्रिड मॉडल’ ही विकल्प 

बीसीसीआई ने पहले ही आईसीसी को भारत की पड़ोसी देश की यात्रा करने में असमर्थता के बारे में सूचित किया था जिससे पीसीबी के पास ‘हाइब्रिड मॉडल’ में चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। पर नकवी ने कहा था कि हाइब्रिड मॉडल पाक को स्वीकार्य नहीं है। पिछले साल एशिया कप ‘हाइब्रिड मॉडल’ में आयोजित करना पड़ा था।

  • ये भी पढ़े..

    एशियाई एथलेटिक्स में बिहार का ऐतिहासिक जलवा, रोहतास के पीयूष राज ने जीता कांस्य पदक; राज्य के पहले पदक विजेता बने

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *