बेलागंज में ओसामा की सभा में हंगामा, RJD समर्थकों ने दौड़ा कर पीटा

बिहार के चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव में उत्पात बढ़ता जा रहा है. दो दिन पहले रामगढ़ में राजद के सांसद सुधाकर सिंह ने बीजेपी वालों को तीन सौ जगहों पर लाठी से पीटने का ऐलान किया था. अब गया के बेलागंज में दूसरा कांड हुआ है. बेलागंज में RJD का चुनाव प्रचार करने गए ओसामा शहाब के समर्थकों ने सवाल खड़ा करने वाले को दौड़ा कर पीटा.

बता दें कि बेलागंज में RJD के विधायक सुरेन्द्र यादव के सांसद बन जाने के कारण उप चुनाव हो रहे हैं.  RJD ने सुरेन्द्र यादव के बेटे विश्वनाथ सिंह को उम्मीदवार बनाया है. लेकिन वे मुश्किलों में पड़े हैं. प्रशांत किशोर ने बेलागंज में अपनी जन सुराज पार्टी से मुस्लिम कैंडिडेट खड़ा कर दिया है. इससे राजद के एम-वाई समीकरण में जबरदस्त सेंधमारी हुई है.

मुस्लिम वोटर्स को ठीक करने के लिए राजद ने बहुचर्चित शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को लगाया है. कुछ दिन पहले ही लालू यादव और तेजस्वी यादव ने ओसामा और उनकी मां हिना शहाब को पार्टी में शामिल कराया है.

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पुलिस का बड़ा फैसला: अब 425 थानों की कमान केवल इंस्पेक्टर संभालेंगे, DGP ने जारी किया आदेश

    Share Add as a preferred…

    नेपाल में मूसलाधार बारिश का असर! कोसी में इस साल का सबसे बड़ा जलप्रवाह, मिथिलांचल में बढ़ा बाढ़ का खतरा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *