अमेरिका में फिर एक बार ट्रंप सरकार

अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति ने दी ट्रंप को सबसे पहले बधाई

डोनाल्ड ट्रंप को बहुमत मिलते ही अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने उन्हें एक्स पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि “संयुक्त राज्य अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई, डोनाल्ड ट्रंप… भगवान आपको आशीर्वाद दें और आपका मार्गदर्शन करें.”

बहुमत मिलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप जल्द करेंगे समर्थकों को संबोधित

अमेरिका 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप 6 नवंबर 2024 को अपने समर्थकों को संबोधित करेंगे. वहीं, कमला हैरिस अपने समर्थकों को कल संबोधित करेंगी.

सबसे बड़े स्विंग स्टेट में डोनाल्ड ट्रंप की जीत

अमेरिकी चुनाव में सबसे बड़े स्विंग स्टेट के तौर पर मशहूर पेंसेल्वेनिया में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को जीत हासिल हो गई है. सातों स्विंग स्टेट में ट्रंप ने पहले से ही बढ़त बना रखी थी.

डोनाल्ड ट्रंप को मिला बहुमत, सीनेट पर भी रिपब्लिकन पार्टी का कब्जा

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024

नतीजे

• डोनाल्ड ट्रंप – 277 (बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया)

• कमला हैरिस – 226

नतीजे अभी आने बाकी – 35

• ट्रंप आगे – 35

• हैरिस आगे – 0

जीत + लीड

• ट्रंप – 277 + 35 = 312

• हैरिस – 226

  • ये भी पढ़े..

    ओमान में दिल का दौरा पड़ने से प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम में डूबा पूरा इलाका

    Share Add as a preferred…

    Instagram और Facebook अचानक हुए डाउन, दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स परेशान; Meta की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान

    Share Add as a preferred…