‘ए मुखिया जी मन होखे त बोली…’, मुख्य वार्ड पार्षद ने बार बालाओं के साथ लगाए ठुमके

बिहार के मुजफ्फरपुर में नगर पंचायत के मुख्य वार्ड पार्षद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में मुख्य वार्ड पार्षद बार-बालाओं के साथ ठुमके लगा रहे हैं। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह एक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं, इस वायरल वीडियो में एक नगर पंचायत के मुख्य वार्ड पार्षद भी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड के माधोपुर सुस्ता नगर पंचायत का बताया जा रहा है। इसमें माधोपुर सुस्ता नगर पंचायत मुख्य वार्ड पार्षद भी नजर आ रहे हैं, जिनके गोद में बैठकर बार-बालाओं द्वारा डांस किया जा रहा है।

हालाँकि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्य वार्ड पार्षद को लेकर कई तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है। वही मामले को लेकर जब  फोन पर मुख्य वार्ड पार्षद सैफ अली से बात की तो उन्होंने कहा कि यह वीडियो 15 से 20 दिन पुराना है। जब हम एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे तो कुछ लोगो के द्वारा जबरन बाल बालाओं को मेरे ऊपर बिठा दिया गया। यह मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई है।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…