भागलपुर : मेला दिखाने ले गए युवक को गोली मारी, गंभीर

भागलपुर। नारायणपुर प्रखंड के जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत पहाड़पुर कुशहा बांध पर मौजमाबाद निवासी राजेश पासवान के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार को उसके ही साथियों ने चार गोली मार दी। इसके बाद गला और हाथ पर चाकू से वार कर छलनी कर दिया। घटना लगभग शनिवार साढ़े आठ बजे रात की है।

जख्मी युवक किसी तरह उन साथियों की चंगुल से निकलकर भागा और पहाड़पुर ढाला पर शोर मचाया। वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने भवानीपुर पुलिस को सूचित कर जख्मी को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद उसे नारायणपुर सीएचसी इलाज के लिए भेजा गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया। अभिषेक डिश एंटीना लगाने का काम करता था।

युवक को मारी गई चार गोली 

भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि युवक को मेला दिखाने के बहाने मोटरसाइकिल से सतीशनगर काली मंदिर लाया गया था। फिर उसके बहलाकर पहाड़पुर ढाला की तरफ घुमाने ले जाकर सुनसान जगहा पहाड़पुर कुशहा बांध के बीच चार गोली मार दी। जीवित न बचे इसके लिए गोली मारने के बाद भी शरीर पर चाकू से वार किया गया। उसे मरा समझ छोड़ने के बाद जख्मी लगभग नौ बजे पहाड़पुर ढाला तक किसी तरह पहुंचा और लोगों से जान बचाने की गुहार लगायी। फिर ग्रामीण ने पुलिस को सूचित किया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    बिहार में भाजपा नेता पर दलित समुदाय के साथ मारपीट और फायरिंग का आरोप, दो गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    औन्टा में CRPF जवानों और ग्रामीणों के बीच भीषण भिड़ंत; पेट्रोल बम चले, घर में घुसकर पिटाई का आरोप; इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading