जीतन राम मांझी ने कहा- देश में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ होना चाहिए, हम भी इसके पक्ष में हैं

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में बनी कमेटी ने सिफारिश की है कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ होना चाहिए। हम भी इसके पक्ष में हैं।

‘UCC पर विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा’
जीतन राम मांझी ने कहा कि UCC पर विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा, क्योंकि हिन्दुस्तान एक संस्कृति का देश नहीं है। अनेक संस्कृतियां हैं, अनेक वेशभूषा हैं, अनेक खान-पान हैं। ऐसी परिस्थिति में सोच समझकर निर्णय लिया जाएगा, संसद में लोग इसपर विचार-विमर्श करेंगे। उसके बाद जो सर्वसम्मति बनेगी उसके आधार पर UCC लागू करने की बात आएगी।

बता दें कि इससे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि आज भारत दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से विकसित होने वाला राष्ट्र बन गया है… इसलिए अब एक देश एक कानून की जरूरत है।  UCC की जरूरत है और कई राज्यों में NRC भी लाने की जरूरत है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 30 हजार करोड़ के टेंडर घोटाले का दावा! RJD सांसद सुधाकर सिंह ने 9 IAS अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

    Share Add as a preferred…

    केंद्रीय मंत्री ने एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को घेरा, कहा- अवैध पिस्टल रखने वाले का क्यों हो रहा महिमामंडन?

    Share Add as a preferred…