हजार का इनामी विकास यादव भाई संग गिरफ्तार, लंबे समय से फरार चल रहे थे दोनों बदमाश

बिहार में सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र से पुलिस ने 50 हजार के इनामी विकास यादव और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधियों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। आर्म्स एक्ट, लूट, छिनतई और शराब के मामले में दोनों बदमाश फरार चल रहे थे।

दिवाली एवं छठ के मौके पर घर आया था कुख्यात
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को सूचना प्राप्त हुई थी कि दिवाली एवं छठ पर्व के मौके पर कुख्यात अपराधी विकास यादव भवटीया गांव स्थित अपने घर आया हुआ है। इस सूचना के आधार पर जिला आसूचना इकाई एवं सौरबाजार थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर विकास यादव एवं उसके भाई कृष्णा कुमार उर्फ बंटी यादव को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि विकास यादव के विरूद्ध सहरसा एवं पूर्णिया जिला में कई कांड दर्ज है तथा कृष्णा कुमार उर्फ बंटी यादव के विरूद्ध सहरसा एवं सुपौल में कई कांड दर्ज है। एसपी हिमांशु ने बताया कि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चला रही है। इसी दौरान पुलिस ने कुख्यात अपराधी विकास यादव को उसके भाई के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि विकास यादव अंतर-जिला अपराधी है, जिसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित था।

  • Related Posts

    बिहार को मिल सकता है नया राज्यपाल, 12 मार्च को पटना पहुंच सकते हैं सैयद अता हसनैन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार का मौसम बदल रहा करवट: दिन में बढ़ी गर्मी, 9–11 मार्च के बीच आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading