“कुछ नेता हिंदुओं को बांटकर और मुसलमानों को साथ लेकर चुनाव जीतने की योजना बना रहे”, गिरिराज सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता गिरिराज सिंह शुक्रवार देर रात पटना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बातचीत की। विपक्षी पार्टियों पर हमला करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि कुछ नेता हिंदुओं को बांटकर और मुसलमानों को साथ लेकर चुनाव जीतने की योजना बना रहे हैं।

‘देश का विदेशी मुद्रा भंडार और निर्यात काफी बढ़ गया..’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी खुद पार्टी में आंतरिक संघर्ष से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब सच्चाई को समझ चुकी है और हिमाचल जैसी जगहों पर कांग्रेस के असफल प्रशासन का असर देखा जा रहा है, जहां कर्मचारियों को वेतन देने में भी समस्याएं आ रही हैं। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने कहा कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार और निर्यात काफी बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि जहां पहले यह 19 लाख करोड़ था, अब यह 80 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के एक तेजी से उभरते हुए राष्ट्र बनने का दावा किया और इसे पूरे विश्व के लिए एक मिसाल बताया।

केंद्रीय मंत्री ने ‘एक देश, एक कानून’ की आवश्यकता को भी दोहराया
वहीं, केंद्रीय मंत्री ने ‘एक देश, एक कानून’ की आवश्यकता को भी दोहराया, और NRC (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) लागू करने की वकालत की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केवल नारों से चुनाव नहीं जीता जा सकता, और आरोप लगाया कि कुछ नेता हिंदुओं को बांटकर और मुसलमानों को साथ लेकर चुनाव जीतने की योजना बना रहे हैं।

  • Related Posts

    सराहनीय पहल: भागलपुर डीडीसी ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खाया मिड-डे मील, बैजानी और पुरैनी पंचायतों में योजनाओं की ली सुध

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बैजानी पंचायत का किया स्थलीय निरीक्षण; आकांक्षी प्रखंड के मानकों पर विकास तेज करने का निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading