समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसे में पिता की मौत…पुत्री घायल

बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, तथा उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के पूसा प्रखंड के महमदा गांव निवासी लखींद्र महतो (55)अपनी पुत्री के साथ मोटरसाइकिल से ताजपुर बंगरा की ओर जा रहे थे तभी मोतीपुर सब्जी मंडी के पास मालवाहक ट्रक ने मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी। इस घटना में लखीन्द्र महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…