महिला से 94 लाख ठगने के आरोप में कंपनी पर केस

ठाणे। पुलिस ने नवी मुंबई में 40 वर्षीय एक महिला से 94 लाख रुपये ठगने के आरोप में तीन व्यक्तियों तथा एक वित्तीय कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरोपी ने महिला व्यवसायी को इस बात का यकीन दिलाया कि उसकी निजी कंपनी को अमरावती की एक कंपनी से निविदा मिलनी है। इसके लिए ऋण लेना बहुत जरूरी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता की कंपनी की मशीनरी गिरवी रख दी और 94,86,728 रुपये का ऋण प्राप्त कर उसे हड़प लिया। बाद में, पीड़िता ने वाशी पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    पटना से जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला: “संविधान की किताब लेकर घूमने से पहले इंदिरा गांधी के कृत्यों पर माफी मांगें”

    Share Add as a preferred…