अहमदाबाद में 50 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में लिए गए, अवैध रुप से रहने पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

गुजरात के अहमदाबाद से क्राइम ब्रांच ने 50 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। ये सभी लोग अवैध तरीके से गुजरात में रह रहे थे। इस कार्रवाई के तहत 200 से ज्यादा लोगों से पूछताछ जारी है।

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि ये गिरफ्तारी जालसाजी और जाली दस्तावेजों से संबंधित मामलों की जांच के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा कि इन संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि लगभग 200 अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और उन पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही पुलिस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगी, जिसमें इस मामले की अधिक जानकारी दी जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में राहुल गांधी का सरकार पर हमला: ‘152 पेपर लीक ने 7.7 करोड़ छात्रों का भविष्य प्रभावित किया’, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी नई शर्त, बोले- छात्रों पर कार्रवाई नहीं होगी, इसका लिखित भरोसा चाहिए

    Share Add as a preferred…