JDU के इस बड़े नेता ने माना तेजस्वी यादव हैं मुख्यमंत्री के लिए काबिल, सीएम नीतीश और लालू यादव को लेकर किया बड़ा दावा

भागलपुर: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बयान के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर तेजस्वी यादव एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. वहीं, इस मुद्दे पर जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने लायक तो हैं. इसमें कोई दो मत नहीं है और बनना भी चाहिए।

JDU के इस बड़े नेता ने माना तेजस्वी यादव हैं मुख्यमंत्री के लिए काबिल, सीएम नीतीश और लालू यादव को लेकर किया बड़ा दावा

आगे गोपाल मंडल ने कहा की लालू यादव खुद मुख्यमंत्री थे. इसके बाद उन्होंने पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया अब बेटा लायक हुआ है तो कोशिश में हैं कि वो मुख्यमंत्री बने, लेकिन जब तक नीतीश कुमार हैं तब तक तो वो नहीं बन सकते हैं. नीतीश कुमार तो उन्हें मौखिक ताज तो पहना ही चुके हैं।

नीतीश कुमार के बाद जेडीयू में मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार के सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा कि लालू यादव के पास वोट ज्यादा है. जेडीयू के किसी नेता को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा और उनके पास वोट ही नहीं होगा तो वह मुख्यमंत्री कैसे बनेंगे. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव के पास वोट है और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

वहीं, नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए जेडीयू नेता ने कहा कि नीतीश कुमार पूरी दुनिया को चला रहे हैं. नीतीश कुमार के पास पूरे देश के वोट है. पूरे देश के विपक्षी पार्टियों को उन्होंने एक कर दिया है. बीजेपी अकेले है, ये नीतीश कुमार के ब्रेन का कमाल है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…

    पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *