केके पाठक की राह पर चले राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर, बिहार के विश्वविद्यालयों को जारी किया सख्त फरमान

बिहार के विश्वविद्यालयों में इन दिनों कुलपति की भर्ती निकली है. यह भर्तियां पटना विश्वविद्यालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (दरभंगा), कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (मुजफ्फरपुर), जय प्रकाश विश्वविद्यालय (छपरा), बीएन मंडल विश्वविद्यालय (मधेपुरा) और आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय (पटना) के लिए निकाली गई हैं. फिलहाल इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है।

बता दें कि विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका है. बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुलपति (वीसी) पद के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर है. राज्यपाल सचिवालय द्वारा जारी विज्ञापनों में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त निर्धारित की गई है. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को छोड़कर, दोनों विज्ञापनों में पदों के लिए नियम और शर्तें लगभग समान हैं।

बिहार के विश्वविद्यालयों को 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में नहीं बैठने देने का निर्देश दिया गया है. बिहार के राज्यपाल एवं कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों (वीसी) को इस संदर्भ में एक पत्र जारी किया है. इस पत्र में निर्देश दिया गया है कि जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 फीसदी से कम हो, उनका परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाये।

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर राहुल गांधी का अनिश्चितकालीन धरना, बोले– धर्मेंद्र प्रधान और मोदी के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे

    Share Add as a preferred…

    ‘कॉकरोच’ कहने का जवाब सड़क पर! CJP आंदोलन ने दिल्ली की सियासत में मचाई हलचल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *