बक्सर : कोर्ट रूम मेें बहस के दौरान वकील को हार्ट अटैक, मौत

बक्सर। स्थानीय व्यवहार न्यायालय में मंगलवार को बहस के दौरान ही एक वरिष्ठ अधिवक्ता को हार्ट अटैक हुआ और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूर कोर्ट परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। राजपुर थाना के बभनी गांव निवासी सुरेंद्र तिवारी (66) अधिवक्ता के रूप में पिछले चालीस सालों से जिला कचहरी में प्रैक्टिस कर रहे थे। मंगलवार को जिला अपर सत्र न्यायाधीश दशम राकेश कुमार राकेश की अदालत में वे एक मुकदमे की सुनवाई के दौरान बहस कर रहे थे।

दिन के करीब साढ़े ग्यारह बज रहे थे। बहस के दौरान ही वे न्यायाधीश के सामने बेहोश होकर गिर पड़े। यह देख न्यायाधीश ने तुरंत खुद प्रारंभिक इलाज करते हुए सीपीआर दिया, लेकिन तिवारी दोबारा होश में नहीं आ सके। इसके बाद न्यायाधीश ने अपने निजी कार से खुद ड्राइव करते हुये न्यायालय कर्मियों के सहयोग से सदर अस्पताल पहुंचाया।

  • Related Posts

    खाकी का ‘देवदूत’ अवतार! 3 साल पहले वाराणसी से खोया ‘लाल’ बक्सर में मिला; डुमरांव पुलिस ने खत्म किया एक मां का लंबा इंतजार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह का भतीजा सुधीर सिंह गिरफ्तार! शराब के नशे में ‘बाहुबली’ धौंस दिखाना पड़ा भारी; पुलिस से बदतमीजी पर हुई बड़ी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading