ब्रिक्स समिट से लौटते ही ISRO आ रहे हैं PM मोदी, वैज्ञानिकों के साथ चंद्रयान-3 की कामयाबी का मनाएंगे जश्न

चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान पूरी तरह से एक्टिव हो चुके हैं। विक्रम लैंडर ने लैंडिग से पहले का वीडियो भेजा है जिसमें चंद्रमा की सतह बेहद करीब से नज़र आ रही हैं। बड़ी खबर ये भी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देने के लिए 26 अगस्त को एथेंस से सीधे बेंगलुरु पहुंचेंगे और इसरो सेंटर जाकर वैज्ञानिकों को बधाई देंगे। बीजेपी ने इस मौके को बड़ा इवेंट बनाने की तैयारी कर ली है। बेंगलुरु में 6 हजार लोग पीएम मोदी का स्वागत करेंगे जिसके बाद वह रोड शो कर सकते हैं। साथ ही पीएम मोदी वैज्ञानिकों को संबोधित भी करेंगे।

इसरो के कमांड सेंटर में संबोधन के दौरान ही पीएम ने कहा था कि वो सीधे आकर बधाई देना चाहते हैं। इसीलिए पीएम मोदी का प्रोग्राम सीधें बेंगलुरु के लिए बना दिया गया। चंद्रयान-3 की सफलता को बीजेपी की कर्नाटक यूनिट ने एक मेगा इवेंट बनाने की तैयारी की है।

चंद्रयान-3 की कामयाबी का जश्न मनाएंगे पीएम

  • 26 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी का एयरक्राफ्ट एयर इंडिया वन सीधा बेंगलुरु के HAL एयरपोर्ट पर उतरेगा
  • एयरपोर्ट पर 6 हजार लोग पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार खड़े होंगे
  • बेंगलुरु की सड़कों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक रोड शो भी होगा
  • एयरपोर्ट से पीएम मोदी सीधे इसरो के मिशन ऑपरेशन कॉम्पलेक्स जाएंगे
  • जहां पीएम चंद्रयान 3 प्रोजेक्ट में शामिल वैज्ञानिकों को बधाई देंगे

रोड शो के बाद वैज्ञानिकों को संबोधित करेंगे मोदी

यानी बेंगलुरु की तस्वीर फिर कुछ इसी तरह से नज़र आएगी जहां 6 हज़ार कार्यकर्ता पीएम मोदी का स्वागत करेंगे और उनके बीच से पीएम मोदी रोड शो करते हुए इसरो के सेंटर तक जाएंगे। बेंगलुरु के HAL एयरपोर्ट से इसरो टेलिमेट्री सेंटर की दूरी करीब 23 किलोमीटर की है। इसी रोड से पीएम मोदी गुज़रेंगे और यही पर उनका रोड शो होगा यानी 26 अगस्त को ये सड़क बड़े रोड शो की गवाह बनेगी। जब तक पीएम मोदी इसरो के सेंटर में पहुंचेंगे तब तक चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम को लैंड किए हुए 60 घंटे से ज्यादा का वक्त हो जाएगा यानी प्रज्ञान रोवर की कुछ और तस्वीरें, कुछ और उपलब्धियां हमारे सामने होंगी।

सुबह 4-11 बजे के बीच मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध

इस बीच, बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त दयानंद ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्तों, संयुक्त पुलिस आयुक्तों और डीसीपी के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की। HAL एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी सड़क मार्ग से इसरो पहुंचेंगे और सड़क के हिस्से पर बेंगलुरु में यातायात को डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस विभाग ने बेंगलुरु शहर में सुबह 4 बजे से 11 बजे के बीच मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    वैशाली के राघोपुर में 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण से सनसनी, गंगा में शव फेंके जाने की आशंका, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

    Share Add as a preferred…

    गया में बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले सॉल्वर गैंग का खुलासा, लॉज में बना रहे थे नकल की योजना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *