पटना में बर्थडे की मस्ती में मरीन ड्राइव पर युवती ने लहराई पिस्टल..गई जेल; पुलिस ने पकड़ा तो बोली- गलती हो गई

पटना में 80 की स्पीड में बाइक पर पिस्टल लहराने वाली लड़की मुस्कान (19) गिरफ्तार हो गई। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो कहने लगी मुझसे गलती हो गई है। बुधवार को पुलिस ने लड़की को जेल भेज दिया।

जेल जाने से पहले लड़की ने कहा कि मेरा बर्थडे था। पार्टी के लिए उस दिन मैंने अपने दोस्तों को मरीन ड्राइव पर बुलाया था। पार्टी में शामिल कुछ दोस्त हथियार लेकर आए थे। जिसे लेकर मैंने हथियार के साथ वीडियो बनाया।

इसके बाद लड़की ने कहा है कि मुझसे गलती हो गई है। मैं अन्य लोगों से कहना चाहती हूं कि ऐसा वीडियो बिल्कुल नहीं बनाए।

जानिए पूरा मामला…

दरअसल, चार दिन पहले गंगा पाथवे (मरीन ड्राइव) का एक वीडियो सामने आया था। इसमें 80 की स्पीड में बाइक। पीछे बैठी लड़की दोनों हाथों में पिस्टल और कजरारे नैना ये काले छलकाए मदिरा के प्याले.. गाने पर स्टंट कर रही थी। यह वीडियो लड़की ने अपने इंस्टाग्राम आईडी से शेयर किया था।

इंस्टा पर है 14 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स

मुस्कान का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है। वह दो साल से इस पर एक्टिव है। उस पर इसके डांस और स्टंट के और भी वीडियो हैं। लड़की के इंस्टाग्राम पर 14 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस लड़की की तलाश कर रही थी। पुलिस ने बाइक का नंबर निकाला, फिर लड़की को गिरफ्तार कर लिया।

बाइक चलाने वाले युवक का था पिस्टल, आरोपी फरार

लॉ एंड आर्डर डीएसपी नुरुल हक ने कहा कि मरीन ड्राइव पर एक युवक और युवती का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें युवक बाइक चला रहा था और युवती पिस्टल लहराते हुए जा रही थी। उस युवती को सिपारा इलाके से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपने गुनाह को कबूल किया है। उसने बताया कि जो युवक बाइक चला था, उसका नाम विशाल है। वो ही पिस्टल ले कर आया था। लड़के की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पिस्टल असली है या नकली इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है।

Related Posts

पटना में ‘लव-स्टोरी’ का खौफनाक अंत! प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही भागलपुर की बेटी ने लगाई फांसी; प्रेमी के बगल वाले फ्लैट में रहती थी, शादी होने वाली थी… फिर क्यों दी जान?

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *