बिहार से मानसून की विदाई के बाद बदलने लगा मौसम का मिजाज, तापमान में आने लगी गिरावट

बिहार से मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। प्रदेश में ठंड ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के लोगों के मानसून के विदाई हो जाने से उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से पूरी तरह से निजात मिल चुकी है।

मौसम विभाग के अनुसार 25 अक्टूबर तक बिहार के किसी जिलें में बारिश नहीं होने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग 25 से लेकर 26 अक्टूबर के बीच सूबे की सुपौल,खगड़िया,सहरसा ,मधेपुरा ,भागलपुर ,बांका ,मुगेंर,जमुई ,नवादा,शेखपुरा,नालंदा,पटना,कटिहार किशनगंज,मधेपुरा और पूर्णिया में बारिश की आशंका जताई है।

मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम  तापमान 19.5 डिग्री सेलसियस डेहरी में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सबसे  अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस मधुबनी में  दर्ज किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में राजद का महाधरना, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर बरसे नेता, किसानों-युवाओं के मुद्दों को लेकर उठाई आवाज

    Share Add as a preferred…

    बिहार को मिलेगी विकास की नई रफ्तार: केंद्र-राज्य समन्वय से कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगा बड़ा बल

    Share Add as a preferred…