नालंदा में अपहरण के बाद बदमाशों ने की युवक की हत्या, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

जिले में हरनौत से अगवा हुए युवक की बदमाशों ने हत्या कर दी। ग्रामीणों से इलाके में दुर्गंध की सूचना पाकर पुलिस चंडी सिंदूआरा गांव के खंधा में जमीन खोदकर शव बरामद की। मृतक का हाथ-पैर बंधा था। शव मिलने के बाद ग्रामीणों हरनौत में एनएच 20 पर जाम लगा दिया। लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। मृतक हरनौत के रामसंग डिहरा गांव निवासी बालेश्वर पासवान के 29 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार थे।

शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजन ने बताया कि 12 अक्टूबर को अपने गांव से दुर्गा पूजा मेला देखने के लिए हरनौत बाजार गया था। घर वापस नहीं लौटने पर मां शांति देवी ने हत्या की मंशा से अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें महिला समेत सात लोगों को आरोपित किया गया। महिला से अवैध संबंध के संदेह में घटना का आरोप था।

सदर डीएसपी-2 संजय जायसवाल ने बताया कि मृतक के परिजन द्वारा हरनौत थाना में 17 अक्टूबर को अपहरण का आवेदन दिया गया था। जिसमें 7 नामजद अभियुक्त  बनाया गया था। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी में जुट गई है।

  • Related Posts

    होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़ रहे दो LPG टैंकर, जल्द पहुंचेगी 46 हजार टन गैस की खेप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना में ‘पोस्टर वार’ से सियासी उबाल! राजद का भाजपा पर तीखा प्रहार— “कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे भाजपा ने ठगा नहीं”; सीएम की कुर्सी और ‘अजगर’ वाली तस्वीर वायरल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading