सुप्रीम कोर्ट अब जल्द शुरू करेगा नियमित अदालती कार्यवाही का सीधा प्रसारण

कोर्ट अब नियमित अदालती कार्यवाही का सीधा प्रसारण शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सभी बेंचो की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करने की सुविधा के लिए एक ऐप के जरिए परीक्षण किया जा रहा है।

संवैधानिक पीठ में होने वाली सुनवाई का होता है सीधा प्रसारण
फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट में संवैधानिक पीठ में होने वाली सुनवाई का ही सीधा प्रसारण किया जाता है। आज परीक्षण के तौर पर सभी बेंचों की सुनवाई का प्रसारण का परीक्षण किया गया। इससे पहले 27 सितंबर, 2022 को सुप्रीम कोर्ट के संविधान बेंच की सुनवाई का पहली बार सीधा प्रसारण किया गया था। तत्कालीन चीफ जस्टिस यूयू ललित ने सभी जजों के साथ हुई बैठक में संविधान बेंच की सुनवाई का सीधा प्रसारण करने का फैसला किया था।

कोर्ट सबके लिए खुला रखने की व्यवस्था
पूर्व चीफ जस्टिस एनवी रमना के अंतिम कार्यदिवस के दिन 26 अगस्त 2022 को सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया गया था। 26 सितंबर 2018 को सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की कार्यवाही के सीधा प्रसारण को सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंडी दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि भारत में कोर्ट सबके लिए खुला रखने की व्यवस्था है। अब लोगों को कोर्ट आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 1 जुलाई 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    ईरान जाएंगे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

    Share Add as a preferred…