दुनिया में हो रही भारत की जय-जयकार, शेख हसीना समेत वैश्विक नेताओं ने PM नरेंद्र मोदी को चंद्रयान-3 की दी बधाई

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी जोहान्सबर्ग में बुधवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भोज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चंद्रयान-3 की सफलता पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित कई विश्व नेताओं ने बधाई दी।

‘प्रवासी भारतीयों का उत्साह खुशी देने वाला है’

इससे पहले, बुधवार को पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन का जिक्र करते हुए कहा था कि अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों के लिए दक्षिण अफ्रीका में हमारे प्रवासी भारतीयों का उत्साह वास्तव में खुशी देने वाला है।

प्रधानमंत्री ने बुधवार को जोहान्सबर्ग के एक होटल में एकत्र हुए प्रवासी भारतीयों का अभिवादन करते हुए अपनी तस्वीरें भी साझा कीं।

चंद्रयान-3 ने चांद पर की सॉफ्ट लैंडिंग

गौरतलब है कि चंद्रयान-3 ने बुधवार को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की। इसरो ने ट्वीट किया, “चंद्रयान-3 मिशन: ‘भारत, मैं अपनी मंजिल तक पहुंच गया और आप भी!’ चंद्रयान-3चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर चुका है! बधाई हो, भारत!”

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बना भारत

बता दें, जैसे ही विक्रम लैंडर ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की, भारत चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बन गया है। भारत से पहले अमेरिका, चीन और रूस ने यह कारनामा किया था। हालांकि, चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है।

  • ये भी पढ़े..

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *