नीतीश कैबिनेट की बैठक में 22 एजेंडों पर लगी मुहर, अब लैपटॉप और स्मार्ट फोन से लैस होंगे बिहार पुलिस के जवान

बिहार के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है कि नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस मीटिंग में जनता के हित में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण फैसला पुलिस विभाग के लिए लिया गया है। अब बिहार पुलिस के जवान लैपटॉप और स्मार्ट फोन से लैस होंगे।

बैठक में बिहार पुलिस को हाईटेक बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। कैबिनेट ने इसके लिए 190 करोड़ 63 लाख रुपए स्वीकृत की है। इसके अलावा बैठक में अवैध खनन पर खान एवं भूतत्व विभाग में एक्शन 2024 के नए नियमावली की स्वीकृति दी गई। वहीं, मोकामा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनेगा। इसके लिए 43 पदों को सृजन किए जाने की मंजूरी कैबिनेट में मिली है।

इसके अलावा कर्म नाशा नदी पर पंप नहर योजना के निर्माण के लिए 89 करोड़ 94 लाख 86 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई। वहीं, कोसी नदी का अंतर्राज्यीय लिंक के सर्वेक्षण को लेकर 14 करोड़ की राशि की मंजूरी दी गई है।

  • ये भी पढ़े..

    अवैध शराब कारोबार मामले में पूर्व RJD MLC सुबोध राय पर वैशाली पुलिस का शिकंजा, आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी टीम

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने अजगैविनाथ धाम पहुंचे अधिकारी, कई पार्किंग स्थल किए गए चिन्हित

    Share Add as a preferred…