चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बोले PM मोदी, “हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे पूरा किया”

भारत का चंद्रयान 3 ने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग करके इतिहास रच दिया है। इस पल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साक्षी बने। वह इस वक्त दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स सम्मेलन में हैं। पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका से चंद्रयान 3 की लैंडिंग के वक्त इसरो से लाइव जुड़े रहे। वह एक-एक पल को गर्व पूर्व देखते रहे। जैसे ही लैंडर और रोवर ने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की, वैसे ही पीएम मोदी ने तालियां बजाकर देश के वैज्ञानिकों को इस महान उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने तिरंगे को लहराते हुए भारत की इस उपलब्धि पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पीएम मोदी ने सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि को सबसे बड़ा बताते हुए कहा कि हमने धरती पर संकल्प लिया और उसे चांद पर पूरा किया। यह पूरे देश के लिए गर्व का पल है। भारत चांद के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है, जहां अब तक कोई भी देश नहीं पहुंच पाया है। आज के इस दिन को देश हमेशा हमेशा के लिए याद रखेगा। यह दिन हम सभी को उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

पूरी मानवता के लिए बड़ा दिन

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है…यह सफलता पूरी मानवता की है। इसलिए यह भारत के साथ ही साथ पूरी मानवता के लिए बड़ा दिन है। इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) तक नहीं पहुंचा है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से हम वहां तक पहुंचे हैं। जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है।

चंदा मामा अब दूर के नहीं, बस एक टूर के

पीएम ने कहा कि भारत में हम धरती को मां और चांद को मामा बुलाते हैं। कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं। उन्होंने भारतीय वैज्ञानिकों पर गर्व करते हुए कहा कि भारत अब चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    “राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *