आइए जानें.. बिहार में ठंड कब देगी दस्तक?

राजधानी पटना समेत प्रदेश से मानसून सीजन समाप्त होने के साथ पछुआ का प्रवाह जारी है। इससे मौसम शुष्क होने के साथ पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में गिरावट की संभावना है।

बिहार में 4 दिनों के बाद से ठंड देगी दस्तक

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के कारण चार दिनों बाद दक्षिण पूर्व भागों के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के कुछ स्थानों पर गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। इस बारिश के बाद से ही लोगों को ठंड महसूस होने लगेगी। ग्रामीण इलाकों में लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने की जरूरत पड़ सकती है।

सोमवार को कैसा रहा मौसम

वहीं सोमवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मौसम शुष्क व तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित 23 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट, जबकि अन्य जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

सोमवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में दो डिग्री गिरावट आने के साथ 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 34.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बेगूसराय में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
पटना33 डिग्री सेल्सियस27 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर32 डिग्री सेल्सियस25 डिग्री सेल्सियस
दरभंगा33 डिग्री सेल्सियस25 डिग्री सेल्सियस
मुजफ्फरपुर33 डिग्री सेल्सियस25 डिग्री सेल्सियस
गया31 डिग्री सेल्सियस23 डिग्री सेल्सियस

अचानक तापमान में गिरावट से बिगड़ सकती है तबीयत

वहीं इस मौसम में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो अचानक तापमान में गिरावट आने से लोगों की तबीयत बिगड़ सकती है। इसलिए शाम और सुबह में गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। छठ पर्व आते-आते तापमान 25 से नीचे लुढ़क सकता है और ठंड बढ़ जाएगी।

मानसून की बिहार से विदाई

मानसून भागलपुर सहित बिहार से वापस हो गया है। मानसून के दौरान वर्षा कुछ कम हुई। सबसे ज्यादा खेती बाड़ी के लिए समय पर वर्षा नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ी। उत्पादन पर भी थोड़ा असर होगा। किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…