आज सरकारी आवास में गृह प्रवेश करेंगे सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज विजयादशमी के दिन अपने नए सरकारी आवास 5, देशरत्न मार्ग में गृह प्रवेश करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12 से 1 बजे के बीच पूजा-पाठ के बाद आयोजित किया जाएगा।

वहीं, सम्राट चौधरी को यह बंगला डिप्टी सीएम बनने के बाद आवंटित किया गया है। इससे पहले, यह बंगला तेजस्वी यादव के पास था।

वहीं, महागठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री रहते हुए इस आवास का उपयोग किया। अब तेजस्वी यादव का नया पता 1 पोलो रोड होगा। यह आवास पहले विजय सिन्हा को आवंटित किया गया था, लेकिन अब तेजस्वी नेता प्रतिपक्ष बन गए हैं और इसी कारण वे 1 पोलो रोड में रहेंगे।

इधर, 5 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगला हाल ही में चर्चा में रहा है क्योंकि तेजस्वी यादव ने इसे खाली करने के बाद कई सामान गायब होने की खबरें आई थीं। उनके हटने पर बंगले से टोंटी, गीजर और कुर्सियां तक गायब हो गईं। इस मुद्दे पर सियासत भी गरमा गई है, जिसमें आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गिरेगा पारा; नेपाल में बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा

    Share Add as a preferred…

    छपरा में 7वीं की छात्रा से अश्लील चैटिंग का आरोप, गणित शिक्षक की लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

    Share Add as a preferred…