कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर लगाने के लिए की नीतीश सरकार की आलोचना, कहा- इससे कई गुना बढ़ गए हैं बिजली के बिल

कांग्रेस ने बिहार में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने के लिए नीतीश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य में इस मुद्दे को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है।

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि बिहार में लोगों के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिजली बिल कई गुना बढ़ गए हैं और बिहार के गरीब लोग बढ़े हुए बिल का बोझ उठाने की स्थिति में नहीं हैं।

डॉ. सिंह ने कहा कि केरल एक शिक्षित राज्य है लेकिन वहां की सरकार ने प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया रोक दी है। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित गुजरात और महाराष्ट्र में भी स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में 16 अक्टूबर को राज्यव्यापी धरना देगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी बिहार में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को रोकने के लिए नीतीश कुमार सरकार पर दबाव बनाएगी।

  • Related Posts

    पूर्णिया में 24 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़े तीन आरोपियों को

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नवादा में लावारिस कुत्तों के लिए फीडिंग प्वाइंट, सुरक्षा और टीकाकरण का अभियान शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading