अररिया के पत्रकार विमल यादव हत्याकांड के सभी आरोपित गिरफ्तार, आठ में से दो पहले से जेल में बंद

रानीगंज के पत्रकार विमल यादव हत्याकांड के आरोपित अर्जुन शर्मा को पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार किया था। इस मामले में एक नामजद अभियुक्त माधव यादव फरार था। अब पुलिस ने फरार माधव यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने खुद इस जानकारी की पुष्टि की है। पत्रकार विमल यादव हत्याकांड के नामजद आठ आरोपितों में से छह की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, दो आरोपित पहले से जेल में बंद हैं।

आरोपित अर्जुन शर्मा की गिरफ्तारी

पत्रकार हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस के लिए इन आरोपितों की गिरफ्तारी काफी अहम मानी जा रही है। पुलिस टीम ने आज देर रात अर्जुन शर्मा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी नेपाल के किसी होटल से हुई है। अर्जुन शर्मा की गिरफ्तारी की पुष्टि सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने की थी।

सुपौल जेल में रची गई थी हत्या की साजिश

पत्रकार विमल की हत्या की साजिश सुपौल जेल में रची गई थी। घटना को अंजाम देने में विमल के भाई शशिभूषण यादव के हत्यारों का ही हाथ है। शशिभूषण यादव के हत्यारों द्वारा पत्रकार पर इस बात का दबाव बनाया जा रहा था कि वे न्यायालय में उन लोगों के खिलाफ गवाही न दें। हालांकि, विमल ने धमकी को नजरअंदाज कर दिया। जानकारी के अनुसार, इसके बाद कुछ अपराधी पत्रकार विमल के घर पहुंचे। अपराधियों ने विमल का घरेलू नाम पप्पू भैया कहकर पुकारा।

विमल जैसे ही घर का दरवाजा खोल कर बाहर निकले, अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन गोली बरसा दीं। गोली लगते ही विमल घर के आंगन में गिर गए। उनकी मौत हो गई। अपराधी बाइक पर सवार होकर सुपौल की ओर भाग निकले। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब तक की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उससे स्पष्ट होता है कि पुरानी रंजिश की वजह से ही पत्रकार विमल की हत्या की गई है।

  • ये भी पढ़े..

    मुंगेर पुलिस की अपील: प्रदर्शन में उपद्रव करने वालों की पहचान बताएं, छात्रों से अफवाहों से दूर रहने को कहा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *