झील में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत

सहरसा में स्नान करने के दौरान एक युवक झील में डूब गया। स्तानीय लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र स्थित मत्स्यगंधा झील की है।

मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के हक़पाडा वार्ड नंबर 06 निवासी शिवम साह के 40 वर्षीय बेटे पमपम साह के रूप में हुई है। मृतक घर का इकलौता कमाने वाला शख्स था। पमपम घर के समीप भूजा बेचने का काम करता था। मृतक का चचेरा भाई कुंदन ने बताया पमपम घर बोलकर गया था कि स्नान करने के लिए जा रहा है।

मत्स्यगंधा झील में स्नान के दौरान डूबने से की खबर मिली। स्थानीय लोगों ने उसे झील से निकला और सदर अस्पताल इलाज के लिए ले ग़ए लेकिन सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने जांचकर उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल परिवार वाले इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आखिर घर का चूल्हा कैसे चलेगा? उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading