भागलपुर में आज से बदलेगा मौसम, कल से बारिश के आसार

भागलपुर। शुक्रवार को दिन में जिले में कहीं भी बारिश की एक बूंद तक नहीं पड़ी और लोगों के गर्मी व उमस पसीना निकलती रही। मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो रविवार एवं सोमवार को जिले में आंशिक बदरी के बीच हल्की बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.0 व न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को बूंदाबांदी तो वहीं रविवार एवं सोमवार को एक से दो चक्र में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में मिले अतिप्राचीन वृक्ष जीवाश्म, संग्रहालय में सुरक्षित संरक्षित, वैज्ञानिक जांच शुरू

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गैस, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, जिला प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की

    Share Add as a preferred…