भागलपुर : नवगछिया में पुलिस को देखकर पोखर में कूदा टोटो चालक, गई जान

भागलपुर : नवगछिया में खरीक के अठनियां मोड़ बनकट्टा के पास पुलिस को देखकर पोखर में छलांग लगाने से टोटो चालक की मौत हो गई। गुरुवार की देर रात घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक परबत्ता के जपतेली निवासी पंचकौरी राय का 29 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार था।

सूचना पर खरीक सीओ अनिल भूषण, बीडीओ राजीव रंजन कुमार, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से देर रात टोटो चालक की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। 20 घंटे बाद दोपहर तीन बजे उसका शव पोखर से निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खरीक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग कर रही पुलिस को देखकर युवक पोखर में कूद गया। पुलिस खरीक थाना की नहीं थी। युवक पोखर में क्यों कूदा यह पता लगाया जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में मिले अतिप्राचीन वृक्ष जीवाश्म, संग्रहालय में सुरक्षित संरक्षित, वैज्ञानिक जांच शुरू

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गैस, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, जिला प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की

    Share Add as a preferred…