मालदीव के राष्ट्रपति का 6-10 अक्टूबर तक भारत दौरा, राष्ट्रपति और पीएम से मुलाकात के साथ ही कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइजू 6-10 अक्टूबर को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। राष्ट्रपति डॉ. मुइजू की यह भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। इससे पहले वे जून 2024 में प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत आए थे।

राष्ट्रपति डॉ. मुइजू के कार्यक्रम

अपनी भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डॉ. मुइजू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आपसी हितों के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।इसके अलावा राष्ट्रपति डॉ. मुइजू मुंबई और बेंगलुरु भी जाएंगे, जहां वे व्यापारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

भारत की ‘पड़ोसी पहले नीति’ में एक विशेष स्थान

बता दें कि मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में भारत का प्रमुख समुद्री पड़ोसी है और प्रधानमंत्री के ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के दृष्टिकोण और भारत की ‘पड़ोसी पहले नीति’ में एक विशेष स्थान रखता है।

विदेश मंत्री की हाल की मालदीव यात्रा के बाद राष्ट्रपति डॉ. मुइजू की भारत यात्रा इस बात का प्रमाण है कि भारत मालदीव के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है तथा इससे दोनों देशों के बीच सहयोग और मजबूत जन-जन संबंधों को और गति मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    सफ़र से कहीं बढ़कर: स्वच्छता की संस्कृति ही बनाती है यात्रा को सुखद और सुरक्षित

    कोलकाता, 23 मार्च 2026: भारतीय…

    Continue reading
    भागलपुर में LPG की किल्लत पर ‘फुल स्टॉप’! जिला आपूर्ति पदाधिकारी का बड़ा दावा— “गैस की कोई कमी नहीं, जमाखोरों पर गिरेगी गाज”

    HIGHLIGHTS: रसोई गैस के ‘बैकलॉग’…

    Continue reading