पूर्णिया में मुखिया संघ के अध्यक्ष पर फायरिंग, बाल-बाल बचे, रात 1 बजे पहुंचे थे अपराधी

पूर्णिया में अमौर के मुखिया संघ के अध्यक्ष मो. गुलाम अजहर पर बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा भी बरामद किया है। घटना अमौर थाना क्षेत्र के बरबट्टा पंचायत की है। बदमाशों ने पहले खिड़की नॉक किया। मुखिया ने जैसी ही खिड़की खोली, हथियारों से लैस बदमाशों ने ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि इस गोलीबारी में मुखिया संघ के अध्यक्ष मो गुलाम अजहर बाल-बाल बच गए हैं। घटना शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे की है।

पहले भी हो चुकी है साजिश

मुखिया संघ के अध्यक्ष मो. गुलाम अजहर ने बताया कि देर रात वह अपने कमरे में सो रहे थे। तभी किसी ने उनकी खिड़की को नॉक किया। इसके बाद जैसे ही उन्होंने खिड़की का लॉक खोला, ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। गोलियां किसने और क्यों चलाई अब तक साफ नहीं हो सका है। मुखिया ने बताया कि एक महीने पहले भी उन्हें स्थानीय बाजार में घेरकर जान से मारने की कोशिश की गई थी। उनके ट्रैक्टर से किसी को टक्कर लग गई थी, जिसके बाद कुछ लोग उन्हें जान से मारने के लिए जुट गए थे। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बचा लिया था।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

वहीं घटना के संबंध में अमौर थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बरबट्टा पंचायत के मुखिया मो. गुलाम अजहर के घर पहुंची थी। मौके से दो खोखे बरामद हुए हैं। हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना को लेकर अब तक मुखिया की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

  • ये भी पढ़े..

    “PM आवास की आखिरी किस्त के लिए मांग रहा था ₹10 हजार घूस, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा”

    Share Add as a preferred…

    खान सर की कोचिंग में तोड़फोड़ मामले में तीन गिरफ्तार, निदेशक समेत कई नामजद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *