भागलपुर में दिनदहाड़े चावल व्यवसाई से पांच लाख की लूट

भागलपुर में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. जहां थाना के महज 100 मीटर की दूरी पर बाइक सवार अपराधियों ने एक चावल व्यापारी से उसके पास से 5लाख रुपए की लूट ली है. बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए हैं. इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है

मामला भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र के पीपरपाती का है. जहां तीन बाइक सवार अपराधियों ने चावल व्यवसायी गौतम भगत के दुकान में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है वही व्यवसायी ने बताया तीन बाइक सवार अपराधी बाइक से दुकान में घुसे और पैसे की मांग किया बोला नहीं दोगे तो गोली मार देंगे वही मौके पर सिटी एसपी के रामदास डीएसपी राकेश कुमार 2 और 2 थाने की पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. जगह-जगह के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है.

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का निर्देश

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक के आरोपों पर भागलपुर में छात्र संगठनों का प्रदर्शन, पीएम और सीएम का पुतला फूंका

    Share Add as a preferred…