पटना हाईकोर्ट को मिले दो नये जज

एजेंसी। दो न्यायिक अधिकारियों को मंगलवार को पटना उच्च न्यायालय के जज के रूप में पदोन्नत किया गया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि शशि भूषण प्रसाद सिंह और अशोक कुमार पांडे को पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।

जिला न्यायपालिका का प्रतिनिधित्व करने वाले न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को उच्च न्यायालयों के जज के रूप में नियुक्त किया जाता है। गौरतलब है कि पटना उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के लिए स्वीकृत पदों की संख्या 53 है जबकि, एक अक्टूबर तक इसमें 33 जज ही कार्यरत हैं।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…