इजरायल के तेल अवीव में गोलीबारी में छह लोगों की मौत,दो हमलावर ढेर

इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच तेल अवीव में गोलीबारी की खबर सामने आई है। इजरायली पुलिस का कहना है कि तेल अवीव में हुई गोलीबारी में छह की मौत हो गई है और सात लोग से ज्यादा घायल हुए है।

इजरायली पुलिस ने बताया कि कई बंदूकधारियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का फुटेज भी सामने आया है जिसमें बंदूकधारियों को एक लाइट रेलवे स्टेशन पर उतरते और गोलीबारी करते हुए दिखाया गया है।

इजरायली मीडिया ने बताया कि इस घटना में कई लोग लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इजरायल की एमडीए एम्बुलेंस सेवा ने कहा कि उसे सुबह 7 बजे (स्थानीयसमयानुसार) गोलीबारी में लोगों के घायल होने की सूचना मिली।

एमडीए ने कहा कि डॉक्टरों और पैरामेडिक्स ने अलग-अलग डिग्री की चोटों वाले कई घायल लोगों को मौके पर ही चिकित्सा उपचार प्रदान किया, जिनमें कुछ बेहोश भी थे।

  • ये भी पढ़े..

    ओमान में दिल का दौरा पड़ने से प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम में डूबा पूरा इलाका

    Share Add as a preferred…

    Instagram और Facebook अचानक हुए डाउन, दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स परेशान; Meta की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान

    Share Add as a preferred…