जोरदार बम धमाके से हड़कंप, मैदान में खेल रहे तीन बच्चे बुरी तरह से घायल

बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां जोरदार बम धमाके से हड़कंप मच गया है। इसकी चपेट में आने से मैदान में खेल रहे तीन बच्चे बुरी तरह से झुलस गए हैं। घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंही मैदान में हुआ है।

दरअसल, शाहजंही मैदान इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक बम का जोरदार धमाका हुआ। तेज धमाके की आवाज लोगों ने दूर तक सुनी। बम विस्फोट की बात सामने आ रही है। इसकी चपेट में आने से मैदान में खेल रहे तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मो. इरसाद के दो बेटे मन्ना और गोलू बुरी तरह से झुलस गए हैं।

आनन-फानन में घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रुप से झुलसे दो बच्चों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। धमाका बम का था या किसी दूसरी चीज का था, इसकी जांच चल रही है।

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…