भागलपुर में एक और बड़ा पुल ध्वस्त; पीरपैंती से झारखंड तक टूटा संपर्क; बाढ़ से हाहाकार

बिहार के भागलपुर जिले में पीरपैंती से बाखरपुर होते हुए बाबूपुर तक जाने वाली सड़क पर बड़ा हादसा हुआ है। बाखरपुर से बाबूपुर के बीच बना पुल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है, जिससे दियारा से बाबूपुर-बाखरपुर का सड़क संपर्क पूरी तरह से भंग हो गया है।

यह सड़क पीरपैंती बाजार से बाखरपुर, बाबूपुर होते हुए झारखंड को जोड़ती है, जो कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सड़क मार्ग है। इससे पहले भी चौखंडी के समीप पुल के जर्जर होने के कारण आवागमन पर रोक लगाई गई थी, जिससे लोगों को पहले से ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

अब लोगों को झारखंड के मिर्जाचौकी होते हुए 15-20 किलोमीटर अधिक घूम कर प्रखंड मुख्यालय आना पड़ रहा है, जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। इससे पहले परसुरामपुर, गोविंदपुर, तिलकधारी टोला होते हुए जाने वाले मार्ग पर भी पुलिया टूट गई थी, जिससे बाखरपुर, दियारा और आसपास के इलाकों के लोगों को परेशानी बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुल की तत्काल मरम्मत और सड़क संपर्क बहाल करने की मांग की है, ताकि उनकी दैनिक गतिविधियों में आसानी हो सके। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही पुल की मरम्मत नहीं की गई तो इससे और भी बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में ‘लेडी एडवोकेट’ का शिकार! 6 बदमाशों ने घेरा, गले से झपटा सोने का लॉकेट; लैलख स्टेशन पर सनसनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    प्रेम-प्रसंग में ‘खूनी’ अंजाम! 2 दोस्तों की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में महिला समेत 5 गिरफ्तार; ‘रेकी’ पड़ गई महंगी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading