अररिया पत्रकार हत्याकांड मामला : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 4 आरोपी गिरफ्तार, मर्डर के पीछे की वजह आयी सामने

अररिया के पत्रकार विमल यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले पर जिले के पुलिस कप्तान अब से थोड़ी देर बाद यानी 11 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक पत्रकार विमल यादव हत्याकांड के दो आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं, जबकि दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष 4 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को एक बाइक पर सवार दो अपराधियों की CCTV फुटेज भी मिली है। हालांकि वीडियो में अपराधियों का चेहरा स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि इस हत्या के दो आरोपी पहले से जेल में हैं, बाकी दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी चार आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैं। DSP ने फोन पर जानकारी दी है कि पुलिस को एक बाइक पर सवार दो अपराधियों का CCTV भी मिला हैं, हालांकि वीडियो में उनका चेहरा स्पष्ट नहीं आया हैं।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। FIR में कहा गया है कि आरोपियों ने साल 2019 में विमल यादव के भाई की भी हत्या कर दी थी। वे उस मामले में एकमात्र गवाह थे। उन्हें गवाही बदलने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

अररिया के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच जारी है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों और खोजी कुत्तों को बुलाया गया है। बताया जाता है कि विमल का पड़ोसी के साथ पुराना विवाद था। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई: मुखिया अवधेश साह 16 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *