भागलपुर के एकचारी दियारा में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़ा

भागलपुर : पीरपैंती प्रखंड के बाढ़ प्रभावित एकचारी दियारा में बुधवार को मगरमच्छ दिखने से अफरातफरी मच गई। मगरमच्छ कुदारी मंडल के बासा में था।

https://www.instagram.com/reel/DAXrPF0vHwX/?igsh=ajJ4cmh5czN6aDEw

जब उसकी लड़की चारा निकालने गई तो मगरमच्छ को देखकर डर गई। उसने शोर मचाया तो काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए।

ग्रामीणों ने पंच अखिलेश मंडल के सहगयोग से मगरमच्छ को वहां से निकाला और रस्सी से बांध दिया। सूचना पर एकचारी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पहुंचे मगरमच्छ को कब्जे में लेकर थाना लेकर आए। थानाध्यक्ष ने बताया कि वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। पंच कैलाश मंडल ने बताया कि मगरमच्छ तकरीबन दो से तीन फीट लंबा था।

  • ये भी पढ़े..

    70वीं BPSC में अभिषेक कुमार ने हासिल की बड़ी सफलता, बने अंचल अधिकारी; महादेव टीकर सहित पूरे पीरपैंती में खुशी की लहर

    Share Add as a preferred…

    भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, भागलपुर में कैंडल मार्च के साथ निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    Share Add as a preferred…