लालू-तेजस्वी ने वैशाली सांसद वीणा देवी के पुत्र की मौत पर दुख जताया

पटना। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं अन्य नेताओं ने वैशाली सांसद वीणा देवी एवं विधान पार्षद दिनेश सिंह के पुत्र छोटू सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत को मर्माहत करने वाली घटना बताया और दुख व्यक्त किया।

राजद नेताओं ने इस सड़क दुर्घटना की जांच कराने की मांग की। उन्होंने शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

मालूम हो कि सोमवार की शाम मुजफ्फरपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में छोटू सिंह की मृत्यु हो गयी।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में BJP विधायक रोहित पांडे की गाड़ी पर हमला, प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप

    Share Add as a preferred…

    “मेरे सिर पर 1 करोड़ का कर्ज है, जमीन कैसे बेचूं?” टाउनशिप के लिए रजिस्ट्री पर रोक को लेकर विधान परिषद में गरजे RJD MLC सुनील सिंह

    Share Add as a preferred…