बिहार के इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

बिहार में आज एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। आज 12 जिलों में जमकर बारिश होने की संभावना जताई गई। इस भारी बारिश से जितिया करने वाली महिलाओं को राहत मिलेगी। बीते 24 घंटे में उमस से लोगों का बुरा हाल हो गया था। इस दौरान मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार के 12 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, सुपौल, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, बांका, जमुई, मुंगेर, लखीसराय में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

सोमवार को उमस से लोगों का बुरा हाल रहा

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून का 17 सितंबर को पश्विमी राजस्थान व कच्छ से लाैटने की संभावना थी लेकिन इसमें छह दिन देर लगी है। ऐसे में प्रदेश में मानसून अपने मानक से दो से तीन देर से लौटेगी। सोमवार को पटना सहित आसपास इलाकों में दिन में तीखी धूप निकलने के कारण धूप से लोगों का बुरा हाल बना रहा।

सोमवार को पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की वृद्धि होने से 36.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि 39.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बेगूसराय में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान 

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 36.0 29.4

गया 35.7 27.5

भागलपुर 36.1 29.6

मुजफ्फरपुर 35.0 29.1

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…