पटना के मोकामा दियारा में कई गांवों में फैला बाढ़ का पानी

मोकामा प्रखंड में गंगा नदी के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि पर प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। मोकामा बीडीओ कुमारी पूजा और सीओ मोहम्मद इंकेसाफ आलम ने संयुक्त रुप से कहा की दियारा,बरहपुर, शिवनार समेत कई गांवों का दौरा किया और जीरो ग्राउंड का अवलोकन किया।

बता दें की मोकामा जंजीरा दियारा से लोगों का पलायन होने लगा है। मवेशियों को नाव से मोकामा पहुंचाया जा रहा है। कसहा दियारा में गंगा नदी का पानी कुछ भाग में प्रवेश कर गया है। मोकामा सीओ ने बताया कि स्थिति पर प्रशासन की कड़ी नजर है।

बताते चलें की गंगा नदी का जलस्तर बक्सर से लेकर मुंगेर तक राइजिंग ट्रेंड में है। गंगा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि से निचले इलाकों में पानी फैल गया है। खासकर दियारा के इलाकों में फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी है। नेपाल में हो रही भारी बारिश से गंडक नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। उधर, मुजफ्फरपुर में बागमती और कमल बलान भी खतरे के निशान से ऊपर है।

  • ये भी पढ़े..

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से भागलपुर के 13,200 से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ, 25 वर्षों तक मिलेगी ऊर्जा सुरक्षा

    Share Add as a preferred…

    सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिहार के ढाई लाख घर होंगे रोशन, भागलपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े अधिकारी और लाभार्थी

    Share Add as a preferred…