मसानजोर डैम के समीप भूस्खलन,दो दुकानें क्षतिग्रस्त

लगातार हो रही झमाझम बारिश को लेकर भू स्वखलन की समस्या उत्पन्न हो गई है। मसानजोर डैम के पहाड़ से सोमवार रात को भू धसान हुई है। जिसमें पहाड़ किनारे बसा दो की संख्या में दुकान धराशायी हो गया है। मसानजोर डैम के दक्षिण छोर के पहाड़ में भू स्वखलन हुई है। मसानजोर डैम के लिए मयूराक्षी नदी पर बंधा गया पुल के उस पर दक्षिण दिशा के पहाड़ से भूस्खलन हुई है। भू धसान की चपेट में आकर सुरेश माल एवं संजय मुर्मू की दुकान धराशायी हो गया है।

गनीमत यह रही कि भू धसान रात को हुई। अन्यथा एक बड़ा हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है। संजय एवं सुरेश पहाड़ी के नीचे दुकान पर स्टेशनरी समान के साथ कोल्ड ड्रिंक्स,पेयजल समेत पर्यटक के लिए अन्य सामग्री की दुकान चलाता था। लेकिन भू धसान दोनों व्यवसायी को बेरोजगार बना दिया है। घटना में दुकानदारों की लाखों रुपया की समाप्ति नष्ट होने की अनुमान लगाई जा रही है।

रानीबहाल,शीदपहाड़ी भाया कोलारकोंदा पथ पर भू धसान हुई है। पहाड़ से पत्थर के साथ मिट्टी का बड़ा टुकड़ा टूटकर रोड पर गिर पड़ा है। भू धसान को लेकर रोड से होकर आवाजाही भी प्रभावित हुई है।

  • ये भी पढ़े..

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर! INDIA गठबंधन के पास बहुमत फिर भी कांग्रेस हारी, परिमल नाथवानी ने मारी बाजी

    Share Add as a preferred…

    झारखंड में दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर: पिता ने सोती हुई तीन बेटियों की ली जान, अवैध रिश्ते की चर्चा से सनसनी

    Share Add as a preferred…