नीतीश कुमार अंधे, बहरे और गूंगे… तेजस्वी यादव के बिगड़े बोल; बयान पर होगा बवाल?

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है। तेजस्वी यादव का कहना है कि नीतीश कुमार अंधे, बहरे और गूंगे हो चुके हैं। तेजस्वी के इस बयान से बिहार की सियासत में भूचाल आ सकता है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुजफ्फरपुर अक्सर खबरों में रहता है। लॉ एंड ऑर्डर एक बड़ी समस्या बन गई है। यहां अपराध बढ़ चुका है। अपराधी के मन में पुलिस का डर नहीं रह गया है। इन घटनाओं पर लगाम लगाने की जरूरत है। पुलिस शराब वसूली के पीछे पागल है। पूरे बिहार में यही हाल है। डबल इंजर की सरकार में भी कोई पीड़ित परिवारों को पूछने वाला नहीं है।

तेजस्वी यादव का कहना है कि नीतीश कुमार से बिहार संभाला नहीं जा रहा है। लैंड सर्वे से लेकर स्मार्ट मीटर, पेपर लीक और पुल गिरने तक हर तरफ भ्रष्ट्रचार का खेल हो रहा है। लोग परेशान हैं। डबल इंजन की सरकार में किसी की सुनवाई नहीं है।

Related Posts

बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

Continue reading
मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

Continue reading