रेल राज्य मंत्री पर मानहानि करेगी कांग्रेस ! राहुल गांधी को आतंकी बताए जाने पर भड़के भागलपुर विधायक अजीत शर्मा

भागलपुर दौरे पर आए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था। इस बयान के बाद भागलपुर के राजनीतिक तापमान में वृद्धि हो गई है।

https://www.instagram.com/reel/C_8H4FlPbEN/?igsh=amE0bGhzNTBoZnhv

इसको लेकर भागलपुर के कांग्रेस पार्टी के नगर विधायक अजीत शर्मा ने कहा की जिस तरह केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी के ऊपर विवादित टिप्पणी किए हैं। इसका घोर निंदा करते हैं। मंत्री को समूचे देश के सामने पहले माफी मांगना चाहिए। मंत्री को यह भी पता नहीं है कि देश को आजाद करने में राहुल गांधी के परिवार का बहुत बड़ा हाथ है।

https://www.instagram.com/reel/C_8CJBQPRlc/?igsh=Njd6azJuMTFna3A3

हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हैं कि जिस तरह से मंत्री ने राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किया है उनके ऊपर जल्द से जल्द कार्रवाई करें।

  • Related Posts