भागलपुर : कजरैली थाना क्षेत्र में वृद्ध की लाठी डंडे से पीट कर हत्या

भागलपुर : कजरैली थाना क्षेत्र के कुमरथ गांव में भूषण पासवान नामक वृद्ध व्यक्ति का लाठी डंडे से पीट कर अभिषेक पासवान विक्की पासवान नामक अपराधी ने कर दिया ।घटना के बाबत भूषण पासवान की पत्नी आशा देवी ने बताया कि हमारे गांव के ही अभिषेक पासवान की पुत्री के साथ मेरा बेटा का दो-तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इसी दौरान अभिषेक पासवान की पुत्री ने मेरे बेटा को घर से भाग कर शादी करने को कहा इस बात की जानकारी मेरे बेटे के द्वारा हमें दिया गया जिसके बाद हम अपने बेटा को मना कर दिए और बेटा को कमाने के लिए हैदराबाद भेज दिए मेरा बेटा 8 महीना के बाद हैदराबाद से आया हुआ है। इसी दौरान अभिषेक पासवान की पुत्री कहीं भाग गई इसके बाद अभिषेक पासवान के द्वारा हम लोगों को बोला गया कि तुम्हारा बेटा ही मेरी बेटी को लेकर भागा है।

जब हम लोग ने कहा कि नहीं मेरा बेटा आपकी बेटी को लेकर नहीं भागा है उसके बाद अभिषेक पासवान और विक्की पासवान घर में घुसकर मेरे पति को लाठी डंडे से बुरी तरह पीटना आरंभ कर दिया दूसरे की हमारा पति घायल हो गया इस बात की जानकारी मेरे द्वारा स्थानीय थाना को दिया गया।

थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर हमारे घायल पति को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लेकर आया जहां इलाज के दौरान मेरे पति की मौत हो गई। मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

  • Related Posts

    बिहार में भाजपा नेता पर दलित समुदाय के साथ मारपीट और फायरिंग का आरोप, दो गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    औन्टा में CRPF जवानों और ग्रामीणों के बीच भीषण भिड़ंत; पेट्रोल बम चले, घर में घुसकर पिटाई का आरोप; इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading